Search

 
 
 

झारखंड : सरकारी शराब दुकानों में नकली व मिलावटी शराब बेचने का खेल जारी...

झारखंड में शराब व्यवसाय पर सरकारी नियंत्रण के बावजूद नकली और मिलावटी शराब का काला कारोबार लगातार फल-फूल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी शराब दुकानों से नकली शराब बिकने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की मौते भी हो चुकी हैं. हैरानी की बात यह है कि यह खेल वर्षों से चल रहा है और इसमें कई बड़े लोग भी शामिल हैं. शिकायत पर विभाग ने कभी-कभी कार्रवाई भी की है, लेकिन तब भी सरकारी शराब दुकानों में नकली और मिलावटी शराब बेचने का खेल जारी है.
 

Sanjeet Yadav

 

Ranchi :  झारखंड में शराब व्यवसाय पर सरकारी नियंत्रण के बावजूद नकली और मिलावटी शराब का काला कारोबार लगातार फल-फूल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी शराब दुकानों से नकली शराब बिकने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की मौते भी हो चुकी हैं. हैरानी की बात यह है कि यह खेल वर्षों से चल रहा है और इसमें कई बड़े लोग भी शामिल हैं. शिकायत पर विभाग ने कभी-कभी कार्रवाई भी की है, लेकिन तब भी सरकारी शराब दुकानों में नकली और मिलावटी शराब बेचने का खेल जारी है.  

 

इस तरह शराब में की जाती है मिलावट

सूत्रों के अनुसार, शराब की बोतलों को गर्म पानी में डालकर ढक्कन खोला जाता है, फिर उसमें पानी या सस्ते ब्रांड की शराब मिलाई जाती है. इसके बाद उसी बोतल को फिर से मशीन से सील कर दिया जाता है. यह मिलावट हाफ और क्वार्टर बोतलों में की जाती है.  इस तरह ब्रांडेड शराब के नाम पर ग्राहकों को जहरीली और घटिया क्वालिटी की शराब बेची जा रही है.  जिन ब्रांडों में मिलावट की शिकायतें सामने आई हैं, उनमें आरएस (RS), इंपेरियल ब्लू, ब्लेंडर्स प्राइड और 100 पाइपर प्रमुख हैं. 

 

नकली शराब कारोबार में कई बड़े अधिकारियों की संलिप्पता की आशंका

सूत्रों की मानें तो इस पूरे रैकेट में सिर्फ सेल्समैन नहीं, बल्कि कई बड़े अधिकारियों और माफियाओं की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. अगर एसीबी (ACB) इस मामले की तह तक जांच करे, तो कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कभी-कभी दिखावे के लिए कार्रवाई तो होती है, लेकिन असली दोषियों तक प्रशासन नहीं पहुंच पाता है.

 

जानें 2023 से अबतक उत्पाद विभाग ने की 7 कार्रवाई :  

केस स्टडी 1 (27 जून 2025) :  रांची मुख्यालय की विशेष टीम ने धनबाद के सरकारी काउंटर से 450 बोतल नकली शराब जब्त की, पांच लोगों को गिरफ्तार किया

केस स्टडी 2 (31 मई 2024) :  चक्रधरपुर के एक सरकारी दुकान में नकली शराब बेचा जा रहा था, आबकारी विभाग ने दो सेल्समैन को किया गिरफ्तार, नकली शराब बनाने के सामान व 25 हजार 400 कैश बरामद

 केस स्टडी 3 (27 मार्च 2025)  :  लातेहार में सरकारी शराब दुकान से शराब को लेकर विवाद, कई लोगों पर केस दर्ज, भेजा गया जेल 

 केस स्टडी 4   (22 मार्च 2024) :   रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में सरकारी शराब दुकानदार की मिलीभगत से ऊंचे दाम में मिलावटी शराब बेची जा रही थी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 केस स्टडी 5  (20 जुलाई 2023) :   उत्पाद विभाग ने अनियमितताओं के चलते 51 पदाधिकारियों का किया तबादला 

केस स्टडी 6   (16 फरवरी 2023) :  हजारीबाग में एक दुकान के गोदाम में शराब में मिलावट का वीडियो हुआ था वायरल, तत्कालीन उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संज्ञान लिया, प्राथमिकी दर्ज की

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही