Search

 
 
 

Jharkhand : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 3 IPS अफसरों को जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कई अहम पद खाली

Ranchi : झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य वापस लौट चुके हैं और पुलिस मुख्यालय में योगदान भी दे चुके हैं. हालांकि अब तक उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. ऐसे में पुलिस महकमे में उनके पदस्थापन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
 

Ranchi : झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य वापस लौट चुके हैं और पुलिस मुख्यालय में योगदान भी दे चुके हैं. हालांकि अब तक उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. ऐसे में पुलिस महकमे में उनके पदस्थापन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश और 2013 बैच के हरिलाल चौहान राज्य में वापसी के बाद नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. विभागीय सूत्रों का मानना है कि पुलिस मुख्यालय में रिक्त पड़े वरिष्ठ पदों पर जल्द ही इन अधिकारियों की तैनाती की जा सकती है.

 

वर्तमान में डीआईजी कार्मिक का पद खाली है. इसके अलावा आने वाले दिनों में प्रशिक्षण और सीआईडी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पद के भी रिक्त होने की संभावना है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है.

 

इधर, केंद्रीय एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत झारखंड कैडर के कुछ अधिकारियों की स्थिति भी स्पष्ट हो रही है. आशीष बत्रा को केंद्र में कार्यकाल विस्तार मिलने के कारण उनकी वापसी फिलहाल टल गई है, जबकि डॉ. जया राय की राज्य में वापसी की संभावना जताई जा रही है.

 

उधर, वर्ष 2026 के अंत तक झारखंड पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से शीर्ष स्तर पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है. इनमें डीजी रेल अनिल पाल्टा का नाम प्रमुख है, जो दिसंबर 2026 में सेवा से निवृत्त होंगे.

 

पुलिस महकमे में रिक्तियों और संभावित बदलावों को देखते हुए आने वाले महीनों में बड़े पैमाने पर पदस्थापन और जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की संभावना जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही