Search

 
 
 

झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक मनेगा 72वां वन्यजीव सप्ताह, होंगे कई आयोजन

Ranchi News :  72वां वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर को डोरंडा स्थित पलाश हॉल में राज्य स्तरीय उद्घाटन, प्रभात फेरी और वॉकथॉन के साथ होगी. 3 अक्टूबर को संरक्षित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक भ्रमण और बर्ड वॉचिंग कराई जाएगी.
 
वन्यजीव सप्ताह मनेगा
  • वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग और कार्यशाला समेत होंगे कई आयोजन

Ranchi News :   झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से राज्यभर में प्रभात फेरी, वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों व युवाओं को वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण से जोड़ना है.

 

इसे भी पढ़ें

 

सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर को डोरंडा स्थित पलाश हॉल में राज्य स्तरीय उद्घाटन, प्रभात फेरी और वॉकथॉन के साथ होगी. 3 अक्टूबर को संरक्षित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक भ्रमण और बर्ड वॉचिंग कराई जाएगी.

 

4 अक्टूबर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची में 10 किलोमीटर वॉकथॉन की शुरुआत करेंगे. इसके बाद 5 अक्टूबर को जिला स्तर पर स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा.

 

कार्यक्रम के तहत 6 अक्टूबर को होटल बीएनआर चाणक्य में अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक बुलाई गई है. इसमें वन्यजीव अपराधों पर रोक लगाने और रेल व बिजली लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, रेलवे, विद्युत तथा पशुपालन विभाग के साथ रणनीति बनेगी.

 

इसी दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के उद्देश्य से कॉरिडोर संरक्षण पर कार्यशाला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित होगी. 7 अक्टूबर को समापन समारोह के साथ सप्ताह भर चलने वाले इन अभियानों का समापन होगा.

 

मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) संजीव कुमार ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से इन आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही