Ranchi : राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र से कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे का अपहरण का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किशन सिंह को ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद कर लिया है.
इसे भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि किशन सिंह को हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना इलाके से अगवा किया था. अपहरण के दौरान उसके साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और उसे ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद कर लिया.
फिलहाल ओरमांझी और कोतवाली थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घायल युवक का बयान दर्ज कर रही है. उसके बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

