Search

 
 
 

Jharkhand Weather : कई जिलों में बारिश के आसार, रांची में बादल छाए रहने की संभावना

Ranchi :  आईएमडी के अनुसार, मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
 
बारिश

Ranchi :  झारखंड में आज (30 सितंबर) को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन भी हो सकता है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसम प्रणालियों का असर झारखंड के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है.

 

इसे भी पढ़ें

 

आईएमडी के अनुसार, मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

 

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं राजधानी रांची की बात करें तो आज दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में गरज वाले बादल बनने की भी संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

वहीं 1 अक्टूबर को भी राज्य के मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 2 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड में बारिश और मेघ गर्जन के आसार हैं. 3 से 5 अक्टूबर के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही