Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र: अगले साल विकास दर 10.03 प्रतिशत रहने का अनुमान

Ranchi: राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य का विकास दर 10.03 प्रतिशत रहने का अनुमान किया है. साथ ही 2024-25 के मुकाबले अगले पांच साल में राज्य के जीएसडीपी के दो गुना होने की उम्मीद जतायी है.2024-25 में राज्य का जीएसडीपी 5.16 लाख करोड़ था. वर्तमान मूल्य पर इसके दो गुना होने के लिए राज्य का औसत विकास दर 14 प्रतिशत होने का अनुमान किया गया है.
 

Ranchi: राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य का विकास दर 10.03 प्रतिशत रहने का अनुमान किया है. साथ ही 2024-25 के मुकाबले अगले पांच साल में राज्य के जीएसडीपी के दो गुना होने की उम्मीद जतायी है.


2024-25 में राज्य का जीएसडीपी 5.16 लाख करोड़ था. वर्तमान मूल्य पर इसके दो गुना होने के लिए राज्य का औसत विकास दर 14 प्रतिशत होने का अनुमान किया गया है. सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए पेश किये गये बजट में निहित राशि जुटाने के लिए अपने सभी स्रोतों का उल्लेख किया है. 
इसमें कहा गया कि राज्य को सभी स्रोतों से मिलने वाली राशि, खर्च के मुकाबले कम होने की वजह से इसे पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा. सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए 22049.69 करोड़ कर्ज लेने का अनुमान किया है.

 

सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान कर राजस्व से 46000 करोड़ और गैर-कर राजस्व से 20700 करोड़ मिलने का अनुमान किया है. इसके अलावा केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में 51236.38 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान किया है. साथ ही केंद्र से सहायता अनुदान के रूप में 18273.66 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान किया है. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा दिये गये कर्जों की वसूली से 13595.96 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही