Search

 
 
 

Jharkhand Weather: डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म, 30- 31 को आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ कुछ इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश, गरज और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में डाल्टनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ कुछ इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश, गरज और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में डाल्टनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर में 36.8 डिग्री, चाईबासा में 37.6 डिग्री, बोकारो थर्मल में 36.5 डिग्री, सरायकेला में 37.6 डिग्री और रांची में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी. हालांकि इसके बाद फिर अगले 3 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है.

 

बारिश और वज्रपात को लेकर विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. 30 मार्च को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

 

31 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है.

 

2 और 3 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों जैसे पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ-साथ मध्य भागों जैसे रांची और खूंटी में गर्जन के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने 31 मार्च को लेकर खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. रांची और आसपास के इलाकों में अगले 5 से 7 दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही