Search

 
 
 

Jharkhand Weather : रांची में गरज के साथ तेज बारिश शुरू

रांची में तेज हवा और बादल की गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि रांची सहित जिलों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि भी होगी.
 

Ranchi : रांची में तेज हवा और बादल की गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि रांची सहित कई जिलों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि भी होगी. 

 

इससे पहले मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिम और मध्य जिलों में 3 और 4 अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया था. साथी ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया था. 5 से 7 अप्रैल के बीच भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.


5 और 6 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रांची समेत आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा और बारिश के समय पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने को कहा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही