Search

 
 
 

Jharkhand Weather :  18 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी

Ranchi News : झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 

Ranchi News : झारखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज (25 अगस्त) को भी 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

 

6 जिलों में ऑरेंज, 12 जिलों में येलो अलर्ट 

आईएमडी ने सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

बारिश के दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी और मध्य झारखंड के अलावा उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है.

 

आंधी और बिजली से बचने की सलाह

देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है. हालांकि, इन जिलों में भी गरज और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदान में नहीं जाने की अपील की है. पेड़, बिजली के खंभे और ऊंची जगहों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही