Ranchi News: झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 5 से 8 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा.
रांची में 5 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और 6 से 8 नवंबर तक 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इन दिनों अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है.
इसे भी पढ़ें -
पिछले 24 घंटे के दौरान जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 19.4 डिग्री, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम 31.6 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सबसे अधिक 29.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.6 मिमी, डुमरिया में 16.4 मिमी और पोटका में 2.8 मिमी बारिश हुई. रांची और जमशेदपुर में बारिश नहीं हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

