Search

 
 
 

Jharkhand Weather : झारखंड में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 14-15 को बारिश का येलो अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले सप्ताह मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 11 से 13 जुलाई के बीच अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि इसके बाद वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है.
 

Ranchi : झारखंड में अगले सप्ताह मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 11 से 13 जुलाई के बीच अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि इसके बाद वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें...

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 और 15 जुलाई को होने वाली व्यापक बारिश से राज्य में चल रही वर्षा की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है. 15 और 16 जुलाई को भी कई इलाकों में बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रह सकता है. अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट आने से उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही