Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 29-30 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा व बारिश की चेतावनी

Ranchi: मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है.
 

Ranchi: मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है.

 

पिछले 24 घंटों का हाल


राज्य के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश  रिकॉर्ड की गई है. सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मझारी में 49.3 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा मझगांव में 35.2 मिमी, खूंटी में 28 मिमी, चाईबासा में 17.3 मिमी और बोकारो थर्मल में 15.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. तापमान की बात करें तो डालटनगंज में अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

ऑरेंज अलर्ट की स्थिति


मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की संभावना है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिले प्रभावित रह सकते हैं.

 

येलो अलर्ट की जानकारी

 

31 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे उत्तर पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. 1 जून से 3 जून तक रांची सहित मध्य, दक्षिणी और उत्तर पूर्वी जिलों में भी इसी तरह का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा.

 

रांची का मौसम 

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में 28 मई से 3 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही