Search

 
 
 

Jharkhand Weather: रांची-खूंटी-गुमला में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा व वज्रपात की संभावना

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विज्ञान ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. इसके कारण कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है.
 

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विज्ञान ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. इसके कारण कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने 18 मई के लिए रांची, खूंटी और गुमला जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

 

इसके अलावा धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. शहर में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 19 मई से 24 मई तक भी रांची में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. इस दौरान हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में रिकॉर्ड की गई. वहीं राज्य का सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. 19 मई को हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 20 मई को पूर्वी झारखंड के जिलों जैसे जमशेदपुर, सराइकेला, धनबाद और बोकारो के साथ आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही