Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather : रांची समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. रांची समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के कुछ इलाकों में आज भी बारिश की संभावना जताई है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. रांची समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के कुछ इलाकों में आज भी बारिश की संभावना जताई है.

 

इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है.

 

22 को भी बारिश होने की संभावना

22 जुलाई को भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश होने के आसार हैं.

 

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व झारखंड के कुछ जिलों में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. हालांकि इस दिन भारी बारिश का कोई अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

 

23 को भी बना रहेगा बारिश का दौर

23 जुलाई को भी मॉनसून का असर पूरे राज्य में बना रहेगा. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची समेत मध्य और दक्षिणी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 

 

मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. वहीं 25 जुलाई को भी रांची, रामगढ़, बोकारो समेत कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

अब तक सामान्य से 33 फीसदी कम हुई बारिश

1 जून से 20 जुलाई के बीच झारखंड में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि में राज्य में औसतन 391.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 261.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.

 

यानी अब तक राज्य में 33 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. विशेषज्ञों की मानें तो अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो इसका असर खेती, जलाशयों में पानी के स्तर और भूजल पर पड़ सकता है.

 

नीमडीह में 131.4 मि.मी. बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई है. सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में सबसे ज्यादा 131.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं चांडिल में 125.6 मिलीमीटर बारिश हुई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही