Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather : बारिश का दौर होगा तेज, 13-14 को भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. खासकर 13 और 14 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
Advertisement
Advertisement
  • राज्य में सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई

Ranchi :  झारखंड में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. खासकर 13 और 14 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है. 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है.

 

14 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा और कोडरमा में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. 15 और 16 जुलाई को भी राज्य के कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.

 

आईएमडी की मानें तो रांची में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 10 जुलाई तक झारखंड में 179.1 मिमी बारिश हुई है. जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 285.6 मिमी होनी चाहिए थी. यानी राज्य में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

 

हालांकि पिछले 24 घंटे का आंकड़ा देखें तो चतरा के हंटरगंज में सबसे अधिक 75.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कोलेबिरा में 33.2 मिमी और सिमडेगा में 25.6 मिमी बारिश हुई. वहीं  बोकारो थर्मल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नामकुम (रांची) का न्यूनतम तापमान सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही