Search

 
 
 

Jharkhand Weather: जल्द ही गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में तेज गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि अगले 24 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है.
 

Ranchi: झारखंड में तेज गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि अगले 24 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

 

राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 16 मिमी वर्षा पाकुड़ के पकुरिया में दर्ज की गई. वहीं आमरापाड़ा में 14.4 मिमी, महेशपुर में 8.6 मिमी, मेहगावां में 8.2 मिमी, बोआरीजोर में 6.4 मिमी और पत्थरगामा में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. दुमका राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

 

राज्य के प्रमुख शहरों में रांची और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा में 41 डिग्री, सरायकेला में 40.9 डिग्री, बोकारो थर्मल में 40.5 डिग्री और लोहरदगा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने 28 मई के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

 

28 मई से 31 मई के बीच रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, गिरिडीह और धनबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 

राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई को रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो 30 मई तक घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही