Search

 
 
 

Ranchi News: ठेकेदार द्वारा इंजीनियर से मारपीट मामले में संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: इंजीनियर रमेश टुडू से मारपीट करने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने से संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है. मारपीट के इस मामले में इंजीनियर की ओर से ठेकेदार राणा रंजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दूसरे तरफ ठेकेदार की ओर से सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता पर मारपीट करने, चेन छीनने सहित अन्य प्रकार के आरोप लगाया गये हैं.
 

Ranchi: इंजीनियर रमेश टुडू से मारपीट करने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने से संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है. मारपीट के इस मामले में इंजीनियर की ओर से ठेकेदार राणा रंजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दूसरे तरफ ठेकेदार की ओर से सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता पर मारपीट करने, चेन छीनने सहित अन्य प्रकार के आरोप लगाया गये हैं.


इंजीनियर के साथ हुई मारपीट के सिलसिले में झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गयी है. गुजरात स्टेट फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग सर्विस एसोसियेशन ने भी इस घटना की भर्त्सना की है. साथ ही प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.


झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से यह कहा गया है कि 16 मई को दोपहर करीब एक बजे भवन निर्माण प्रमंडल-2 के कार्यालय परिसर में ठेकेदार राणा रंजीत सिंह ने प्राक्कलन पदाधिकारी इंजीनियर रमेश टुडू के कमरे में घुस कर उनसे मारपीट की और जाति सूचक गालियां दीं. घटना के समय परिसर में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को ठेकेदार ने डराया धमकाया. इस घटना से इंजीनियरों का मनोबल प्रभावित हुआ है. 


घटना के सिलसिले में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लेकिन पुलिस ने अब तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है. ठेकेदार ने भी प्राक्कलन पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे डंडे से मारने और चेन छीनने सहित अन्य आरोप लगाये हैं. जबकि वास्तविकता यह है कि घटना के समय कार्यपालक अभियंता कचहरी स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में आयोजित इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की बैठक में शामिल थे.


झारखंड अभियंत्रण सेवा संघन से रमेश टुडू के साथ हुई घटना को गंभीरता से लिया है. विभाग के उच्चाधिकारियों के मुलाकात कर घटना की जानकारी दी. रमेश टुडू अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्य हैं. संघ ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो संघ आंदोलन करेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही