Ranchi News : राजधानी रांची में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश ने शहर की उमस को खत्म कर मौसम को काफी सुहाना बना दिया है. हालांकि, दुर्गा पूजा के इस उत्सवी माहौल में अचानक हुई इस बारिश ने शाम के समय सपरिवार पंडाल घूमने निकलने वाले श्रद्धालुओं की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें...
बारिश के कारण दर्शनार्थियों को अपनी योजना में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है. वहीं, बारिश के बाद शहर के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जो 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इससे रात में पंडाल घूमने वालों को हल्की ठंड का भी अहसास होगा.
मौसम विभाग ने हजारीबाग जिले के कुछ भागों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. हजारीबाग में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.
इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

