Search

 
 
 

Jharkhand Weather : अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और आने वाले दिनों में इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है.
 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और आने वाले दिनों में इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है. 

 

06 अप्रैल को राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

 

वहीं गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार और दक्षिणी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात हो सकता है. 

 

07 अप्रैल को मध्य और दक्षिणी झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गर्जन की संभावना है. 08 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में फिर से ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 09 अप्रैल को भी इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी. 

 

10 अप्रैल से मौसम के साफ और शुष्क होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की सी मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 27.0 मिमी बारिश लातेहार के गारू में रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 

राजधानी रांची में 06 से 08 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. 09 अप्रैल को भी मौसम आंशिक रूप से बादलों से भरा रहेगा जबकि 10 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा. 

 

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित जगह पर रहें. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की भी संभावना जताई गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही