Search

 
 
 

Jharkhand Weather : रांची समेत कई जिलों में तेज हवा व बारिश की चेतावनी, डालटनगंज अब भी तप रहा

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.
 

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 55.0 मिलीमीटर वर्षा रांची के नामकुम क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा लोहरदगा में 45.8 मिलीमीटर और दुमका में 44.1 मिलीमीटर बारिश हुई.

 

रांची में ही राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पलामू का डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. इसके अलावा बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, चाईबासा में 36.8 डिग्री और जमशेदपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

 

19 जून को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और गिरिडीह समेत मध्य एवं पूर्वी झारखंड के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

 

वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा सहित उत्तर-पश्चिमी झारखंड के इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान है. लोगों को तेज गर्मी और नमी का सामना करना पड़ सकता है.

 

जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और लातेहार समेत दक्षिणी झारखंड के जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग ने 20 से 22 जून तक पूरे राज्य के लिए भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर समेत अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

रांची के लिए जारी विशेष पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 22 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 23 जून को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वर्षा हो सकती है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही