Search

 
 
 

Jharkhand Weather: फिर बदला मौसम, गरज के साथ वज्रपात व बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.
 

Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. पलामू जिले के छतरपुर में सबसे ज्यादा 1.5 मिमी बारिश हुई. नवाडीह बाजार में 1.4 मिमी, विश्रामपुर में 0.9 मिमी और डालटनगंज में 0.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी समेत कई जिलों में गरज और तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

 

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 29.9 और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. 25 और 26 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. वहीं 27 और 28 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

 

लोगों को सलाह दी गई है कि गरज और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. तेज हवा के दौरान सावधानी बरतें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही