Ranchi News : झारखंड में 9 और 10 नवंबर को मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है. मौसम केंद्र ने 6 नवंबर को जारी पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है.
9 नवंबर को देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. 10 नवंबर को बारिश का दायरा बढ़कर गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सरायकेला-खरसावां तक पहुंच सकता है.
इससे पहले 6 से 8 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है. रांची में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 27 से घटकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

