Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather : रांची सहित अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने आज आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून राज्य के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले चार से पांच दिनों में पूरे झारखंड में फैलने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने आज आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून राज्य के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले चार से पांच दिनों में पूरे झारखंड में फैलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश रांची के कांके क्षेत्र में 86.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है. नामकुम में 48.4 मिलीमीटर, रामगढ़ में 40 मिलीमीटर, रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में 37.4 मिलीमीटर, खलारी में 34 मिलीमीटर, गुमला में 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग ने झारखंड के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत 15 और 16 जून को कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

 

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

रांची में आज आंशिक बादल छाए रहने और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बाद में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मॉनसून के सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही