Search

 
 
 

9 जनवरी को झारखंड को मिलेगा एक और मेडिकल कॉलेज

झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है. 9 जनवरी को सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है. 9 जनवरी को सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा. यह निजी क्षेत्र का मेडिकल कॉलेज है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों किया जाएगा.

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि राज्य में सरकारी के साथ-साथ निजी मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 9 जनवरी झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब राज्य को एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी. इससे न केवल राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी और अधिक सुदृढ़ होंगी.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से झारखंड के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. राज्य के बच्चे अब यहीं रहकर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही