Search

 
 
 

पलामूः हैदरनगर में नकली मोबिल के धंधे का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

दुकान से कैस्ट्रोल ब्रांड का 471.900 लीटर नकली मोबिल जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से हैदरनगर निवासी अमन ऑटोमोबाइल गैरेज के संचालक खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया.
 

Medininagar : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में नकली मोबिल के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. लेक्सनोस आईपी कंपनी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कंपनी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस धंधे का पर्दाफाश किया है. जानकारी के अनुसार कैस्ट्रोल कंपनी के नाम पर नकली मोबिल बेचकर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा था. जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कंपनी की प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंच रही थी.

 

मामले की पुष्टि होने के बाद लेक्सनोस आईपी कंपनी के जांच अधिकारी व हैदरनगर थाना पुलिस की टीम ने इस्लामगंज स्थित अमन ऑटोमोबाइल गैरेज में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान से कैस्ट्रोल ब्रांड का 471.900 लीटर नकली मोबिल जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से हैदरनगर निवासी अमन ऑटोमोबाइल गैरेज के संचालक खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ हैदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नकली मोबिल की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही