Search

 
 
 

पलामूः नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का धरना, दलीय आधार व EVM से चुनाव कराने की मांग

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि रघुवर दास की सरकार में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए गए थे. बदलते समय के साथ देश और दुनिया आगे बढ़ रही है, जबकि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराकर राज्य को पीछे ले जाना चाहती है.
 

Medininagar : नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर व ईवीएम से जल्द कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित जिला परिषद मैदान में धरना दिया. धरना के बाद डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा गया. धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि रघुवर दास की सरकार में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए गए थे. बदलते समय के साथ देश और दुनिया आगे बढ़ रही है, जबकि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराकर राज्य को पीछे ले जाना चाहती है.

 

भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव को जानबूझकर टाल रही है, जिससे शहरी जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित है. नगर निकायों के बिना शहरी विकास की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती के लिए दलीय आधार पर और ईवीएम के जरिए पारदर्शी चुनाव की मांग कर रही है. यदि सरकार जल्द नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना में लवली गुप्ता, प्रथम मेयर अरुणा शंकर, प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, रूपा सिंह, जिला महामंत्री ज्योति पाण्डेय, श्याम बिहारी दुबे, विभाकर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा, किशोर पाण्डेय समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही