Search

 
 
 

झारखंड योगासन टीम नेशनल गेम के लिए विजयवाड़ा रवाना

झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जूनियर और सीनियर सी की टीम विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना हुई. यहां वे नेशनल योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
 

Ranchi : झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जूनियर और सीनियर सी की टीम विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना हुई. यहां वे नेशनल योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे. 

 

इस टीम में झारखंड के धनबाद, लातेहार, गोड्डा, जमशेदपुर, रांची, बोकारो से चयनित प्रतिभागी शामिल हैं. टीम के साथ उनके कोच पूजा सिंह व दानिश और मैनेजर सुजीत कुमार भी गए हैं. 


झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन टीम और उनके कोच व मैनेजर को शुभकामनाएं दी. इनमें अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व सचिव विपिन पांडे, सचिव चंदु कुमार, सह सचिव मलय डे, कोषाध्यक्ष प्रशांत  कुमार सिंह, रांची जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू, सचिव सुरजीत घोषाल, सह सचिव प्रहलाद भगत, प्रज्ञा प्रमिला, निभा सिंह, चैताली मुखर्जी, शंकर राणा, सोनाली सरकार, आमय अंशु, रैना साव, राहुल रंजन शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही