Ranchi: राज्य के डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने की उम्मीद के साथ डॉ. संजीव कुमार ने धुर्वा स्थित निदेशालय में निदेशक गव्य पद का कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाना, किसानों की आय बढ़ाना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण को बेहतर करना होगा.
डॉ. कुमार के पास डेयरी टेक्नोलॉजी, अनुसंधान, शिक्षण एवं विस्तार कार्यों का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने बताया कि झारखंड में स्थानीय दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और डेयरी आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों, स्वयं सहायता समूहों और डेयरी उद्यमियों को जोड़कर एक मजबूत डेयरी नेटवर्क विकसित करना उनकी प्राथमिक योजना है, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

