Search

 
 
 

SGFI राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने जीते दो कांस्य पदक

Ranchi News: नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग की सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी ने कांस्य पदक जीता.
 
विजेता खिलाड़ी

Ranchi News: 70वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. गतका प्रतियोगिता में राज्य की बालिका खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है. इसके साथ ही राज्य के खाते में अब तक एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें:

नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग की सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. वहीं, सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमारी, साधना कुमारी और खुशबू कुमारी की टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया.

 

झारखंड की ओर से 16 सदस्यीय बालक-बालिका गतका दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. टीम के साथ संजय कुमार यादव और पप्पू कुमार कोच एवं मैनेजर के रूप में मौजूद रहे.

 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही