Ranchi News: झारखंड के राजीव रंजन को 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी बनाया गया है. यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर 2026 तक हरियाणा के करनाल में आयोजित होगी.
देशभर के पुलिस जवानों के बीच होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है. राजीव रंजन वर्तमान में जेएसएसपीएस (JSSPS) में कुश्ती प्रशिक्षक हैं. मंगलवार को वह रांची से करनाल के लिए रवाना हो गए.
इसे भी पढ़ें -
खेल के क्षेत्र में उनके शानदार अनुभव को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक छवि रंजन और संघ के संरक्षक के. रवि कुमार ने उन्हें बधाई दी है. इसके अलावा भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, जेएसएसपीएस के सीईओ एन.के. झा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

