Search

 
 
 

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री अफसरों के बीच बांटेंगी बोलेरो

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच बोलेरो गाड़ी बांटेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कामकाज में तेजी लाने के लिए 24 बोलेरो गाड़ी खरीदी है. बोलेरो की कीमत आठ लाख रुपये है.
 

Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच बोलेरो गाड़ी बांटेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कामकाज में तेजी लाने के लिए 24 बोलेरो गाड़ी खरीदी है. बोलेरो की कीमत आठ लाख रुपये है. ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के 11 जिलों के 24 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए गाड़ियां खरीदी है. विभाग ने अफसरों के बीच गाड़ियां बांटने के लिए दो जुलाई को एफएफपी बिल्डिंग के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया है. इसी समारोह में मंत्री दीपिका पांडे सिंह अफसरों के बीच गाड़ियां बांटेगी.

 

BDO जिन्हें कार मिलेगा

 

जिला प्रखंड
बोकारो बेरमो, चंद्रपुरा, नवाडीह
हजारीबाग हजारीबाग सदर,टाटीझरिया, दारू, विष्णुगढ़
गिरिडीह गिरिडीह सदर, बेंगाबाद, बिरनी
चतरा चतरा, सिमरिया
सिमडेगा बोलबा,ठेठईटांगर, कुरडेग
गुमला रायडीह,पालकोट,विशुनपुर,घाघरा
लातेहार सरयु
पश्चिमी सिंहभूम मंझारी
रांची बेड़ो
दुमका  रानीश्वर
पाकुड़ पकुड़िया

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही