Search

 
 
 

SGFI में झारखंड की साक्षी गुप्ता ने जीता कांस्य, राष्ट्रीय स्कूली खेलों में राज्य को तीसरी सफलता

Ranchi News: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में राज्य के स्कूली खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.
 
साक्षी गुप्ता, जूडो खिलाड़ी

Ranchi News: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (SGFI) में झारखंड की जूडो खिलाड़ी साक्षी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. साक्षी ने अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की. नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में साक्षी की सफलता से झारखंड का मान बढ़ा है. चालू सत्र की राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में झारखंड का यह तीसरा पदक है.

इसे भी पढ़ें:

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में राज्य के स्कूली खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. परिषद की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. साक्षी गुप्ता की यह उपलब्धि राज्य में स्कूली खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई प्रेरणा देगी.

 

प्रतियोगिता के दौरान झारखंड जूडो टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में अनीश कुमार राय, आयुष ठाकुर, कृष्ण गोपाल राय और मनीषा कुमारी ने खिलाड़ियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया.

 

साक्षी की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी. साथ ही उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही