Search

 
 
 

झारखंड की अंडर-14 फुटबॉल टीम फाइनल में, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को 3-0 से हराया

Ranchi News : सेमीफाइनल में झारखंड के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और जम्मू-कश्मीर की टीम पर दबाव बनाए रखा. झारखंड की ओर से सुमित पूर्ति ने दो गोल किए, जबकि नितेश धनवार ने एक गोल दागा. खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की.
 
फुटबॉल टीम

Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2026-27 में झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 3-0 गोल से पराजित किया. अब 17 नवंबर को फाइनल में झारखंड का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सेमीफाइनल में झारखंड के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और जम्मू-कश्मीर की टीम पर दबाव बनाए रखा. झारखंड की ओर से सुमित पूर्ति ने दो गोल किए, जबकि नितेश धनवार ने एक गोल दागा. खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की.

 

कोच अभिजीत मंडल और मैनेजर जितेंद्र कच्छप के मार्गदर्शन में झारखंड की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इस उपलब्धि पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में टीम की जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है. फाइनल में पहुंचना खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य के लिए खिताब जीतेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही