Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2026-27 में झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. मध्य प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में झारखंड को एथलेटिक्स में रजत पदक मिला है, जबकि अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है.
इसे भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में झारखंड के कमलेश उरांव ने 6.98 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता. टीम के कोच ज्ञान प्रकाश ठाकुर और मैनेजर रामानंद घोष खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में
वहीं, छतरपुर में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया. टीम ने IBSO को 5-0 और KVS को 3-0 से हराया, जबकि दिल्ली के खिलाफ मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ. इस प्रदर्शन के आधार पर टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टीम के कोच अभिजीत मंडल और मैनेजर जितेंद्र कच्छप हैं.
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई दी है. उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

