Search

 
 
 

Hazaribagh News: योगेंद्र साव पर मामला दर्ज नहीं होने पर झासा ने किया विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

Hazaribagh News: झासा ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं झासा हजारीबाग जिला इकाई के अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि, 18 सितंबर को सदर सीओ आशुतोष के साथ कथित दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया था.
 
काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Hazaribagh News: सदर अंचल सह खास महल पदाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ कथित अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर झासा यानी की झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की हजारीबाग जिला इकाई ने विरोध शुरू कर दिया है. संघ के आह्वान पर आज 1 अक्टूबर को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया.

इसे भी पढ़ें: 

झासा ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं झासा हजारीबाग जिला इकाई के अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि, 18 सितंबर को सदर सीओ आशुतोष के साथ कथित दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया था. मामले में आवेदन दिए जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है.
 

काला बिल्ला लगाकर विरोध जताना इसी आंदोलन का पहला चरण बताया गया है. संघ ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. इसके आगे आंदोलन को लेकर संघ की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार कदम उठाए जाने की बात कही गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही