Search

 
 
 

जियाडा की बैठक में नए उद्योगों को मंजूरी, सॉफ्टवेयर से लेकर ऑर्गेनिक पेंट के लगेंगे प्लांट

Ranchi News: बैठक में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और हॉस्पिटल प्रोजेक्ट लगाने के प्रस्ताव पास किए गए. इसके अलावा खादी प्राकृतिक ऑर्गनिक पेंट, प्रिंटिंग जॉब वर्क और स्टील प्लांट के कच्चे माल के स्टोरेज से जुड़े उद्योगों को भी मंजूरी मिली है.
 
जियाडा बिल्डिंग

Ranchi News: झारखण्ड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (जियाडा) ने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी है. शुक्रवार को प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी. इससे हजारीबाग, रामगढ़, तुपुदाना, टाटीसिलवे और कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग लगाने का रास्ता साफ हो गया है.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और हॉस्पिटल प्रोजेक्ट लगाने के प्रस्ताव पास किए गए. इसके अलावा खादी प्राकृतिक ऑर्गनिक पेंट, प्रिंटिंग जॉब वर्क और स्टील प्लांट के कच्चे माल के स्टोरेज से जुड़े उद्योगों को भी मंजूरी मिली है. बैठक में झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तुलसी पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे.

 

चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने पूर्व में पास हुए प्रोजेक्ट्स का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कई उद्यमियों को जमीन आवंटन के बाद भी अब तक पजेशन नहीं मिला है. जियाडा को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. नए प्रोजेक्ट्स का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

 

चैम्बर ने चतरा, गढ़वा और लातेहार जिलों में भी औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) बनाने की मांग रखी. अध्यक्ष ने कहा कि इन जिलों में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं. नए उद्योग लगने से एमएसएमई सेक्टर को भी नई दिशा मिलेगी. बैठक में इंडस्ट्रियल एरिया में बुनियादी ढांचा और सुविधाएं बेहतर करने पर भी जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही