Search

 
 
 

जियो स्टूडियोज ने ऑस्कर विजेता 'सिख्या एंटरटेनमेंट' में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी है. 2 फरवरी को 150 करोड़ में यह डील हुई है.  सिख्या एंटरटेनमेंट में निवेश से जियो स्टूडियोज का भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में प्रभाव और मजबूत हो गया है.
 
  • 150 करोड़ में पूरी हुई डील
  • भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की तैयारी

Lagatar Desk :  रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी है. 2 फरवरी को 150 करोड़ में यह डील हुई है.  सिख्या एंटरटेनमेंट में निवेश से जियो स्टूडियोज का भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में प्रभाव और मजबूत हो गया है. 

 

सिख्या एंटरटेनमेंट की स्थापना गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने की थी. इस कंपनी ने पिछले दस सालों से भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है. सिख्या देश की एकमात्र प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं.

 

पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस. और द एलीफेंट व्हिस्परर्स फिल्म के लिए इसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा कंपनी की फिल्म मसान, सूररई पोट्रु और कथल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 

 

जियो स्टूडियोज ने इंडियन एटरटेनमेंट इंड्रस्टीज में अहम भूमिका निभाई है. उसने धुरंधर, लापता लेडीज और स्त्री 2 जैसी सफल फिल्मों के जरिए भारतीय दर्शकों को इससे जोड़ने का काम किया है. इन फिल्मों के जरिये जियो स्टूडियोज ने कंटेट इंडस्ट्रीज में अपना नाम कमाया है.  

 

इस साझेदारी पर जियो स्टूडियोज की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा कि ने हमेशा ऐसी कहानियां पेश की हैं, जो गहराई से भारतीय होने के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों से भी जुड़ती हैं. यह साझेदारी उन क्रिएटर्स के साथ काम करने का अवसर देगी, जो रचनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक सच्चाई को महत्व देते हैं.

 

सिख्या एंटरटेनमेंट के संस्थापक गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा यही रही है कि कहानियां लोगों को अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और देशों से जोड़ें. जियो स्टूडियोज के साथ यह साझेदारी उन्हें अपनी कहानियों को और बड़े दर्शकों तक पहुंचाने और देशभर के नए टैलेंट को आगे लाने का मौका देगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही