Search

 
 
 

JIPMAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, 7 जून को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त समेकित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा IIM बोधगया और IIM जम्मू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी.
 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त समेकित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा IIM बोधगया और IIM जम्मू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी.

 

अभ्यर्थी 16 अप्रैल से 10 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 12 से 14 मई 2026 तक चलेगी.

 

JIPMAT 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) होगी और यह दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे.

 

एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर की जानकारी, आंसर-की और परिणाम की तिथि बाद में NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए https://exams.nta.ac.in/jipmat/ पर विजिट कर सकते हैं.

 

NTA ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करें और सूचना बुलेटिन में दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल jipmat@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही