Search

 
 
 

NEET (UG) 2026 के PwD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब डिटेल भरने का पोर्टल खुला, 21 तक मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एजेंसी ने PwD/PwBD (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए अपने स्वयं के स्क्राइब (लेखन सहायक) का विवरण भरने हेतु पोर्टल खोल दिया है.
 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एजेंसी ने PwD/PwBD (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए अपने स्वयं के स्क्राइब (लेखन सहायक) का विवरण भरने हेतु पोर्टल खोल दिया है.

 

NTA द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को पेन और पेपर मोड में किया जाएगा. कोर्ट के निर्देशों और आवेदन प्रक्रिया में दी गई जानकारी के आधार पर, अब योग्य अभ्यर्थी अपने स्क्राइब की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपने स्क्राइब का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं.

 

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें.

“Register Scribe Details” विकल्प पर क्लिक करें.

आवश्यक स्क्राइब विवरण भरकर सबमिट करें.

जमा की गई जानकारी आवेदन फॉर्म और कन्फर्मेशन पेज में दिखाई देगी.

 

NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर अपडेट चेक करते रहें. किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही