Search

 
 
 

Jamtara News: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा JLKM, संगठन विस्तार पर जोर

Jamtara News: पंचायत चुनाव में JLKM अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जा रही है.
 
जैएलकेएम कार्यकर्ता

Jamtara News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को JLKM की जामताड़ा जिला इकाई की ओर से नारायणपुर प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार करने और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें:

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन चेतन राय ने किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों और संघर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही जामताड़ा जिले के अन्य प्रखंडों में भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा.

 

मंतोष कुमार महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है. आगामी पंचायत चुनाव में JLKM अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जा रही है.

 

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. मौके पर अफताब अहमद, बरकत अंसारी, राजकिशोर महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, अक्षय कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही