Search

 
 
 

Deoghar News: JPSC-JSSC में अनियमितताओं के विरोध में JLKM का धरना प्रदर्शन

जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की देवघर जिला इकाई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की देवघर जिला इकाई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें: 

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की मांग की.

Uploaded Image

धरना प्रदर्शन करते JLKM कार्यकर्ता

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनकी मेहनत पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए तथा सभी नियुक्तियां योग्यता और निष्पक्षता के आधार पर की जानी चाहिए.

 

उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही