Search

 
 
 

Latehar News: भर्ती परिक्षाओं में धांधली के विरोध में JLKM का धरना-प्रदर्शन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वातवधान में मंगलवार को लातेहार समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यगक्षता जिला अध्याक्ष निशांत  यादव ने किया.
 
Latehar News

Latehar: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने मंगलवार को लातेहार समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने किया. उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की चर्चा की.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि झारखंड में परीक्षायें समय पर नहीं होती, जब होती है तो पेपर लीक हो जाता है. कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम 11 सूत्री ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. 

इसे भी पढ़ें: 

ज्ञापन में टीडीपीएल एजेंसी के चयन की उच्चस्तरीय जांच कराने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

 

इसके अलावा 11वीं से 13वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन मूल्यांकन की जांच करने, 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने, विवादित परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की योग्यता आधारित नियुक्ति, उच्चस्तरीय चयन पैनल के गठन तथा आयोग की संरचना में सुधार कर संयुक्त लोक सेवा आयोग के गठन पर विचार करने की की मांग ज्ञापन में की गयी है. 

 

मौके पर मौजूद निशांत कुमार यादव, विनोद सिंह, नितेश कुमार, संजय दास, ऋषिकेश यादव, श्यामदेव सिंह, बलराम यादव, मुनेश सिंह, रविंदर सिंह सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही