Search

 
 
 

झारखंड बंद को जेएलकेएम का समर्थन, 5 जून को राजभवन पर महाधरना

देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगी.
 

 Ranchi :  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंद को नैतिक समर्थन दिया है. जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड सरकार को आदिवासी समुदाय की मांगों को पूरा करना चाहिए.

 

खतियानी पदयात्रा 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची पहुंचेगी

 

जेएलकेएम 5 जून को राजभवन में महाधरना का आयोजन करेगी. देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगी.  महाधरना में शामिल होने के लिए उन्होंने झारखंडियों से अपील की है. 

 

 अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा

 

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंडियों के अधिकारों की रक्षा के लिए खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति और पुनर्वास नीति लागू होनी चाहिए.  उन्होंने कहा कि अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा. 

 

खतियानी  पदयात्रा का उद्देश्य

 

उन्होंने कहा,  खतियानी पदयात्रा का उद्देश्य झारखंडियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और खतियान आधारित नीतियों की मांग करना है। पदयात्रा के अंतिम दिन 5 जून को राजभवन में महाधरणा का आयोजन किया जायेगा. 

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही