Search

 
 
 

भाजपा का दावा: राज्यसभा चुनाव में जयराम महतो हमारे साथ, बोले बात हो चुकी है

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.
 

Ranchi: हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने होटल रेडिसन ब्लू में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि जयराम महतो से उनकी बातचीत हुई है और समर्थन को लेकर सहमति बन गई है. 

 

प्रदीप प्रसाद ने यह भी दावा किया कि केवल जयराम महतो ही नहीं, बल्कि महागठबंधन खेमे से भी 15 तक अतिरिक्त वोट परिमल नाथवानी के पक्ष में आ सकते हैं.

Uploaded Image

 

फिलहाल राज्यसभा चुनाव से पहले होटल रेडिसन ब्लू में राजनीतिक गतिविधियां तेज है. भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायक यहां बैठक में शामिल हो रहे हैं. प्रदीप प्रसाद के दावों में कितनी सच्चाई है, इसका पता मतदान के बाद ही चल सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही