Search

 
 
 

जमशेदपुर डबल डाउन बार हत्याकांड पर झामुमो का हमला, कहा- आरोपी को बचा रही भाजपा

Jamshedpur : जमशेदपुर के डबल डाउन बार में हुए हिमांशु हत्याकांड को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाया कि जिस डबल डाउन बार में यह घटना हुई, उसके मालिक भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह हैं. झामुमो ने सवाल किया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद भाजपा उनकी गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रही और उन्हें राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के डबल डाउन बार में हुए हिमांशु हत्याकांड को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाया कि जिस डबल डाउन बार में यह घटना हुई, उसके मालिक भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह हैं.

इसे भी पढ़ें..

 

झामुमो ने सवाल किया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद भाजपा उनकी गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रही और उन्हें राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है.

 

झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि दो युवाओं की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

 

पार्टी ने दावा किया कि घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डबल डाउन बार को सील किया, लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मियों को निलंबित किया और दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाया. झामुमो का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

झामुमो ने भाजपा से यह भी पूछा कि क्या वह नीरज सिंह को पार्टी से हटाएगी और उनकी गिरफ्तारी की सार्वजनिक मांग करेगी. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, लेकिन अपने संगठन से जुड़े आरोपी के खिलाफ खुलकर नहीं बोल रही है.

 

झामुमो ने कहा कि अपराधी की कोई राजनीतिक पहचान नहीं होती और कानून सभी के लिए समान है. पार्टी ने भरोसा दिलाया कि मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही