Search

 
 
 

Deoghar News: देवघर पहुंचे झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया और झारखंड की समृद्धि, देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और सभी लोगों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की.
 

Deoghar: झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया और झारखंड की समृद्धि, देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और सभी लोगों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की.

इसे भी पढ़ें: 

पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और समाज की भलाई की भावना और मजबूत होती है.

 

राज्यसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव का परिणाम जनता और जनप्रतिनिधियों की इच्छा के अनुरूप स्वीकार किया जाता है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को एक सीट का नुकसान हुआ है, जिसकी उन्हें अपेक्षा नहीं थी.

 

उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त हो चुका है और अब सरकार पूरी गंभीरता के साथ अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है. चुनावी परिणाम से सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही