Search

 
 
 

JMM नेता मदन प्रसाद साहू का हत्यारोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Ranchi News : 19 अगस्त 2020 को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालोंग गांव की है. उस दिन शाम करीब 6.30 बजे  मदन प्रसाद साहू घर के आंगन में बैठे थे. तभी मोटरसाइकिल पर दो अपराधी पहुंचे थे और उन्होंने निशाना बनाकर मदन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : जेएमएम नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मदन प्रसाद साहू हत्याकांड मामले में आरोपी आदेश गंझू को अपर न्याययुक्त संजीव झा की अदालत ने साक्ष्य के अभाव बरी कर दिया.

 

बता दें कि हत्या की यह घटना 19 अगस्त 2020 को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालोंग गांव की है. उस दिन शाम करीब 6.30 बजे  मदन प्रसाद साहू घर के आंगन में बैठे थे. तभी मोटरसाइकिल पर दो अपराधी पहुंचे थे और उन्होंने निशाना बनाकर मदन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

मौके पर मदन के पिता ने अपराधियों को रोकने का प्रयास किया, तो पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधी फरार हो गए थे. घायल मदन को रिम्स लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था. घटना से दो दिन पूर्व वे मजदूरों की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे. इसी वजह से परिजनों ने षड्यंत्र रचकर उनकी हत्या कराई जाने की आशंका जताई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही