Search

 
 
 

Jamtara News: दुर्गा सोरेन की जयंती पर JMM नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jamtara News: नेताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में दुर्गा सोरेन की भूमिका महत्वपूर्ण रही. उन्होंने संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व के माध्यम से आंदोलन को मजबूती दी. झारखंड निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
 
दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि

Jamtara News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के दिवंगत नेता स्व. दुर्गा सोरेन की 58वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया.

इसे भी पढ़ें: 

मौके पर जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बासुदेव मरांडी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, वरिष्ठ नेता देवाशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, राकेश सिंह और वार्ड पार्षद विजय राउत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

नेताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में दुर्गा सोरेन की भूमिका महत्वपूर्ण रही. उन्होंने संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व के माध्यम से आंदोलन को मजबूती दी. झारखंड निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनका संघर्ष और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. मौके पर रंजीत राउत, पंचू दास, रणदीप गुप्ता, बाबू रवानी, हनुमान दास, बृजेश राउत व माना ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही