Search

 
 
 

Giridih News: MMDR एक्ट के खिलाफ झमुमो ने किया प्रदर्शन

Giridih News: एमएमडीआर एक्ट को लेकर झामुमो ने रविवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता शहर के टावर चोक पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता जमा हुए.
 
MMDR एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन

Giridih News: एमएमडीआर एक्ट को लेकर झामुमो ने रविवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता शहर के टावर चोक पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता जमा हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चन्दा चोर जैसे कई नारे लगाए. करीब एक घंटे तक प्रदर्शन का दौर जारी रहा.

इसे भी पढ़ें: 

प्रदर्शन में जेएमएम नेता अभय सिंह, रॉकी सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, पूर्व विधायक केदार हाजरा, कृष्णमुरारी शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. बारिश के बीच भी जेएमएम कार्यकर्ताओं का हुजूम धरने में बैठा रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही