Search

 
 
 

गैस वितरण पर नजर रखने के लिए झामुमो बनायेगी निगरानी समिति : मोती शाहदेव

जिले में रसोई गैस वितरण में अनियमितता को रोकने व लोगों को सरलता से रसोई गैस उपब्‍ध कराने के लिए झामुमो निगरानी समिति बनायेगा.
 

Latehar : जिले में रसोई गैस वितरण में अनियमितता को रोकने व लोगों को सरलता से रसोई गैस उपब्‍ध कराने के लिए झामुमो निगरानी समिति बनायेगा. निगरानी समिति गैस की उपलब्‍धता और वितरण पर नजर रखेगी. अगर कहीं कोई अनियमितता पायी जाती है तो उसे जिला प्रशासन व सरकार को प्रतिवेदित किया जायेगा. 

 

झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड सरकार लोगों को सरलता से रसोई गैस उपलब्‍ध कराने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन लातेहार जिले में कुछ एजेंसियों  द्वारा कृत्रिम आभाव पैदा कर रसोई गैस की कालाबाजारी की जा रही है. 


इसे रोकने के लिए झामुमो जिला में निगरानी समिति बनायेगा, ताकि लोगों को सरलता से गैस उपलब्‍ध हो सके. उन्‍होंने कहा कि देश में गैस की क़िल्लत केंद्र सरकार की विफलता का दर्शाता है. केंद्र सरकार द्वारा मांग के अनुसार गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण गैस की किल्लत हुई है.

 

शाहदेव ने सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को घर-घर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित कराने की बात गैस एजेंसियों से की. कहा कि गैस गोदामों में जुट रही भीड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही